Headlines

मदद के बहाने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदला:पलवल में अकाउंट से ₹48 हजार निकाले, बार-बार ट्रांजैशन हो रही थी फेल




पलवल जिले में होडल के हसनपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ठगों ने खाते से 48 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, भुलवाना गांव निवासी लक्ष्मण सिंह ने दी शिकयात में कहा है कि 1 अक्टूबर की शाम को वह हसनपुर चौक स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे। जब उन्होंने एटीएम मशीन में कार्ड लगाया, तो ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी। झांसा देकर युवकों ने बदला कार्ड इसी दौरान उनके पीछे खड़े दो युवकों ने मदद का झांसा देकर लक्ष्मण सिंह के हाथ से कार्ड ले लिया। झांसा देते हुए आरोपियों ने पलक झपकते ही उनका असली कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड उन्हें थमा दिया। जैसे ही पीड़ित एटीएम बूथ से बाहर आए, उनके मोबाइल फोन पर खाते से पैसे कटने के लगातार मैसेज आने शुरू हो गए। शातिर ठगों ने उनके कार्ड से छह बार में 48 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक मैनेजर से संपर्क किया, जहां उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराने के बाद लिखित शिकायत होडल थाना पुलिस को दी। होडल थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *