![]()
मंडला के चिलमन चौक पर ड्यूटी के दौरान माइक से लोगों को समझा रहे यातायात आरक्षक उमेश मरकाम को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उनका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। अब मामले की जांच एसडीओपी करेंगे। वीडियो में आरक्षक रेड सिग्नल के पास माइक से लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहा था। वह भावुक होकर पुलिस की ड्यूटी और उस पर लगने वाले आरोपों का जिक्र भी कर रहा था। आरक्षक के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर उसके नशे में होने की आशंका जताई गई। हालांकि, पुलिस ने नशे की पुष्टि नहीं की। पुलिस का कहना है कि वीडियो में उसका व्यवहार आपत्तिजनक लगा, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई। चौराहे पर दो साल से कर रहे थे ड्यूटी एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि उमेश मरकाम करीब दो साल से चिलमन चौक पर तैनात थे। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने उन्हें तुरंत निलंबित किया। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
Source link
माइक पर यातायात का पाठ पढ़ाना कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी:मंडला SP ने कर दिया सस्पेंड, SDOP को दिए मामले की जांचके निर्देश
