Headlines

सोहना में कब्जा हटाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम:नगर परिषद की जमीन पर किया निर्माण, नोडल अधिकारी ने स्थानीय लोगों से की बात




गुरुग्राम जिले में सोहना के वार्ड नंबर 19 में नगर परिषद की करीब 108 गज जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के विवाद को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। नोडल अधिकारी आरएस भाट नगर परिषद अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया। अधिकारियों ने लोगों को नगर परिषद की जमीन स्वयं खाली करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। जमीन खाली होने के बाद यहां नगर परिषद की ओर से भव्य लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। खाली पड़ी जमीन पर किया मंदिर का निर्माण जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 19 में नगर परिषद की करीब 108 गज जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी। स्थानीय लोगों की ओर से इस जमीन पर मंदिर का निर्माण कर धीरे-धीरे अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया था। परिषद की ओर से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पूर्व में करीब सात बार योजना बनाई गई, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। मामला लगातार लंबा खिंचने के बाद इसकी शिकायत उपायुक्त, गुरुग्राम से की गई। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी आरएस भाट को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के तहत बुधवार को वह नगर परिषद के अधिकारियों, वार्ड नंबर 19 के पार्षद पति गुरुचरण और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से की डेढ़ घंटे बात मौके पर पहुंचकर नोडल अधिकारी ने स्थानीय लोगों से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की और उन्हें समझाया कि नगर परिषद की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किए बिना स्वयं जमीन खाली कर दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसके लिए 10 दिन की समय सीमा दी गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जमीन अतिक्रमण मुक्त होने के बाद नगर परिषद की ओर से यहां भव्य लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इससे वार्ड के विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *