Headlines

हिमाचल में अगले 6 दिन बारिश के आसार:ऊंची चोटियों पर बर्फबारी संभव, कल से 3॰C तक चढ़ेगा तापमान




हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। खासकर 9, 13 और 14 अक्टूबर को बारिश के ज्यादा आसार हैं। इन तीन दिनों के दौरान लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 से 12 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ या हल्के बादलों वाला रहने की संभावना है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 13 अक्टूबर को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ IMD के मुताबिक 13 अक्टूबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने का अनुमान है। इसके प्रभाव से इस दिन पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 14 अक्टूबर को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। अभी सामान्य से नीचे चल रहा तापमान प्रदेश के अधिकांश शहरों में फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को भी कई जगह तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसके बाद शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक का उछाल आ सकता है। इसके बाद तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून की विदाई के बाद 10% कम बारिश प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। राज्य विंटर सीजन में करीब 10% कम बारिश दर्ज की गई है। इस बार मानसून सीजन में भी सामान्य से 11 फीसदी कम बादल बरसे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *