Headlines

दिल्ली- जयपुर हाईवे में दो ट्रालों की हुई भिडंत:एक में लगी आग; चालक जिंदा जला, दूसरा गंभीर रूप से घायल




जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की सुबह मसानी बराज के समीप दो ट्रालों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रॉले में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉले का चालक इसकी चपेट में आ गया और उसकी जलने से मौत हो गई। हादसे में दूसरे ट्रॉले का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालकर वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अलसुबह दोनों ट्रॉले जयपुर-दिल्ली हाईवे से गुजर रहे थे। मसानी बराज के नजदीक आगे चल रहे ट्रॉले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रॉला आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गया। टक्कर के बाद एक ट्रॉले में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से उठने लगीं और ट्रॉले के चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। कुछ ही देर में आग ने ट्रॉले को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे को देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग ट्रॉले में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। हादसे में दूसरे ट्रॉले का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक चालक की पहचान नहीं होने के कारण उसके बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आधे घंटे तक हाईवे पर प्रभावित रहा यातायात दो ट्रालों की भिड़ंत और एक में आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लगने से यातायात संभालने में परेशानी आई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहने के बाद पुलिस ने वाहनों को निकलवाकर आवागमन सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *