Headlines

CM योगी आज गाजियाबाद में, 1500 जवान लगाए:868 करोड़ की 57 विकास कार्यों का शिलान्यास व 33 का लोकार्पण, पूर्व मंत्री की प्रतिमा का अनावरण




सीएम योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को गाजियाबाद में रहेंगे। जहां मुरादनगर स्थित डिग्री कॉलेज में पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गाजियाबाद जिले में 868 करोड़ रुपये के 57 विकास कार्यों का शिलान्यास व 33 का लोकार्पण करेंगे। वहीं नए विकास कार्यों को लेकर 500 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे। रात तक भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। शहर से लेकर मुरादनगर तक सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। सीएम आज रात्रि विश्राम भी गाजियाबाद में ही करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक मुख्यमंत्री योगी गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर बैठक भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों से भी भी मिलेंगे। शहर के कई प्राजेक्ट जल्द ही विकास की रफ्तार पकड़ेंगे। हापुड़ चुंगी पर बनने वाला फ्लाईओवर की लंबे समय से कवायद चल रही है। 125 करोड़ रुपये की लागत से यह बनाया जाना है। मुरादनगर में तेजपाल त्यागी कुशलपाल त्यागी मैमोरियल कॉलेज में पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण के साथ ही जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के बेटे अजीतपाल मुरादनगर सीट से भजापा के विधायक हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 1500 जवान लगाए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 1500 जवान लगाए गए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर, तीन डीसीपी, दो एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी और 20 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। जहां यातायात व्यवस्था और पुलिस के 1500 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास पोल पर करंट न उतरे इसके लिए पॉलिथीन ढककर कवर किए गए हैं, बिजली के ट्रांसफार्मर पुराने से नए रखे गए। कार्यक्रम स्थल पर पेड़ों पर भी रंगाई पुताई की गई। जहां अलग अलग स्थानों पर साफ सफाई भी चलती रही। कलेक्ट्रेट में भी रंगाई पुताई और सफाई का काम भी रात तक चलता रहा। जानिए कौन हैं पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी राजपाल त्यागी का जन्म 10 जनवरी 1947 को बागपत जिले के मुकारी गांव में हुआ। एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद वह गाजियाबाद में अधिवक्ता रहे और गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव और अध्यक्ष भी चुने गए। वह मुरादनगर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक चुने गए। और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 18 जुलाई 2025 को पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हुआ। वह 1989 में पहली बार विधायक बने थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *