Headlines

गरबा प्रचार के दौरान कार की छत पर बैठीं युवतियां:वीडियो वायरल होने पर शिवपुरी में 6 गाड़ियों पर ₹30 हजार का चालान




शिवपुरी शहर में गरबा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दौरान कारों की छत पर बैठकर घूमना छह वाहन मालिकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह कारों पर 5-5 हजार रुपए के हिसाब से कुल 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों के नंबर ट्रेस कर उनके मालिकों को यातायात थाने बुलाया गया था। मामला गुरुवार शाम का है। शहर में एक होटल में होने वाले गरबा कार्यक्रम के प्रचार के लिए करीब 20 कारों पर बालिकाओं और युवतियों को बैठाकर कस्टम गेट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर घुमाया गया था। इस दौरान वाहन कोतवाली थाने के सामने से भी निकले। कारों की छत पर बैठकर प्रचार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। एसपी के आदेश पर वाहन को ट्रेस किया
खास बात यह है कि शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चल रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर इस तरह का नजारा देखने को मिला। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने संबंधित वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन मालिकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही। यातायात पुलिस ने उन्हें आगे से नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *