राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोनीपत पुलिस ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं ट्रैफिक) सो
.
सोनीपत पुलिस ने NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के साथ मिलकर KMP-KGP जीरो पॉइंट पर बड़ा अभियान चलाकर क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया।

खोखे को क्रेन से हटाया गया।
इस कार्रवाई की अगुवाई ट्रैफिक थाना मुरथल के प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह और उनकी पुलिस टीम ने की। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटवाया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सके और हादसों की संभावना को खत्म किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना और आमजन की यात्रा को सुरक्षित बनाना है। पुलिस विभाग लगातार संबंधित विभागों के साथ तालमेल बिठाकर ऐसे अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रखेगा।

जीटी रोड पर हाइवे किनारे रखे खोखों पर पुलिस की कार्रवाई हुई।
सोनीपत पुलिस ने आम जनता व दुकानदारों से अपील की है कि वे सड़क और हाईवे के आसपास अवैध अतिक्रमण न करें। यातायात नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
