![]()
बरनाला में प्रदर्शन करते कांग्रेस और वामदलों के नेता।
बरनाला में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग के कामकाज के खिलाफ मिलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले फू
.
नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के विरोध को दबाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गलत तरीके से परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, महेश कुमार लोटा, वरुण बत्ता, नरिंदर शर्मा और जसमेल डेयरी वाला सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।
राहुल गांधी जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रहे
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रहे हैं, जिससे घबराकर सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बंद नहीं हुई, तो इस आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।
