Headlines

दिल्ली जाने से रोकने पर भी जंतर-मंतर पहुंचेंगे युवा:संजय सिंह बोले- दिल्ली किसी के बाप की नहीं, भाजपा को चुनाव में जवाब देंगे




बाराबंकी में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शुक्रवार शाम 6 बजे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में चीनी मस्जिद के पास गल्ला मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में युवाओं के आंदोलन को रोकने के लिए ट्रेनों की आवाजाही और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। बोले- आपातकाल में भी ऐसे हालात नहीं थे संजय सिंह ने कहा कि युवाओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए ट्रेनें बंद कर दी जाएं या टिकट न मिले, फिर भी वे जंतर-मंतर जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, “दिल्ली किसी के बाप की नहीं है।” संजय सिंह ने दावा किया कि युवाओं से टकराव करने पर भाजपा को चुनाव में इसका जवाब मिलेगा और युवा उसके नेताओं की जमानत जब्त करा देंगे। पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल आप सांसद ने आरोप लगाया कि दिल्ली के आसपास एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि 32 हजार पुलिसकर्मियों का आंकड़ा तो शुरुआती संख्या है। आरोप लगाया कि ट्रेन से दिल्ली पहुंचने वाले युवाओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। घरों में मौजूद लोगों को भी पकड़ा जा रहा है और कार्यक्रमों में जाने वालों को रोका जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा की तानाशाही और दादागीरी बताया। ज्ञानेश कुमार को बचाने का लगाया आरोप संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के आरोपों से घिरे ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी ताकत लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलन के दौरान युवाओं पर लाठियां चलवाई गई थीं। बाद में सरकार को मजबूरी में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। युवाओं के हक की लड़ाई में साथ होने का दावा संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन युवाओं के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। लखनऊ में भी आप ने बड़ा प्रदर्शन किया है। पार्टी सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है। सपा-कांग्रेस को गठबंधन पर फैसला लेने की सलाह विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को इस बारे में फैसला करना है। दोनों दल जितनी जल्दी निर्णय करेंगे, उतना बेहतर होगा। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की भूमिका पर संजय सिंह ने कहा कि ओवैसी की अपनी राजनीतिक पार्टी है। चुनाव लड़ना उनका अधिकार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *