Headlines

Bikaner News | Kapurisar Youth Found Dead Inside Locked Car in Shivbari


बीकानेर शहर में बंद कार में पूर्व जिला प्रमुख के चचेरे भाई का शव मिला है। कार शिवबाड़ी इलाके में शुक्रवार को सुबह से खड़ी थी। शाम को लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो युवक बैठा था, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आई।

.

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का लॉक तोड़कर गेट खोला और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।

लॉक तोड़कर युवक को बाहर निकाला

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया- लोगों ने शिवबाड़ी क्षेत्र में कार में बैठे युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार का गेट खोलने की कोशिश की तो पता चला कि गाड़ी अंदर से लॉक है।

इसके बाद लॉक तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को PBM हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। युवक की पहचान रामप्रताप सियाग (30) निवासी कपूरीसर (लूणकरणसर) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच कर रही है कि रामप्रताप शिवबाड़ी इलाके में किस काम से आए थे। उनकी कार कितने समय से यहां खड़ी थी और किन परिस्थितियों में उनकी जान गई। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर के चचेरे भाई

रामप्रताप सियाग बीकानेर की पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर के ताऊ के बेटे थे। रामप्रताप 3 अक्टूबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर आए थे। इसके बाद से अपने गांव नहीं लौटे थे।

पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी

बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा- रामप्रताप सियाग लूणकरणसर क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और टिकट के दावेदारों में भी शामिल थे। ———-

ये खबर भी पढ़िए…

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव में अपना-पराया छोड़ मैदान में उतरें:पार्टी जिसे टिकट देगी, उसे प्रमुख-प्रधान बनाना है; भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा- जिस तरह बीकानेर शहर में निकाय चुनाव जीतकर कांग्रेस का मेयर बनाया गया है। ठीक उसी तरह आगामी पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस को जीत दिलानी है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *