Headlines

महम में डूबने से व्यक्ति की मौत:शराब पीने का आदी, नहीं हुई शादी, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार




रोहतक जिले के महम के अजायब गांव में तालाब से एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र राम सिंह के रूप में हुई। वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। सुरेंद्र गांव के पशुओं वाले तालाब पर गया और पानी में कूद गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। 8 भाईयों में छठे नंबर का सुरेंद्र अपने 8 भाईयों में छठे नंबर पर था। शराब पीने की आदत के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। महम थाना पुलिस ने बताया कि अजायब गांव में एक व्यक्ति के जोहड़ में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *