Headlines

परगट सिंह ने CM कुर्सी पर दावा ठोका:बोले – कांग्रेस के पास इतने चेहरे हैं कि हर कोई मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखता है




पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने भी मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी ठोक दी ही है। एक चैनल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इतने चेहरे हैं कि हर कोई मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक सुखपाल सिंह खैरा के नाम लेते हुए खुद को भी इस दौड़ में शामिल बताया। हालांकि, उन्होंने किसी एक नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के बजाय सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उनसे भी कई अनुभवी नेता परगट ने साफ किया है कि पंजाब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनाव, चन्नी, राजा वडिंग, सुखजिंदर रंधावा और सुखपाल खैरा भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के वरिष्ठ नेता उनसे कहीं अधिक अनुभवी हैं। वह वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ उठाकर पार्टी को मजबूत करने और चुनावी मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और आपसी मनमुटाव की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि सभी नेता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। प्रत्येक नेता की भूमिका तय की जाएगी और सभी को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। पार्टी में किसी एक व्यक्ति के बजाय सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम किया जाएगा। हाकी के मैदान से राजनीति में आए परगट सिंह ने कहा कि राजनीति में वह स्ट्राइकर की भूमिका निभाएंगे, लेकिन फुल बैक के तौर पर भी खेलने के लिए तैयार हैं। 2027 से पहले गुटबाजी खत्म करना चुनौती जालंधर कैंट से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को 2 अक्टूबर 2026 को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह ली। पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी और वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों के बीच कांग्रेस हाईकमान ने परगट सिंह पर भरोसा जताया है। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने और सभी गुटों को एकजुट करने की चुनौती है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों की चर्चाओं के बीच परगट सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हॉकी के मैदान से राजनीति में आए परगट सिंह के सामने अब सभी नेताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी को चुनाव के लिए तैयार करने की चुनौती होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में विजय इंदर सिंगला का नाम भी चर्चा में था, लेकिन हाईकमान ने परगट सिंह को संगठन की कमान सौंपी। हालांकि विरोधी भी कह रहे है कि हॉकी के कैप्टन के लिए यह राह आसान नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *