Headlines

मतदाता सूची से नाम कटने पर भाकियू का प्रदर्शन:पीलीभीत में SDM को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से जांच और बहाली की मांग




पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह (गोगी) के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 12 बजे किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने का विरोध जताया। किसानों ने एसडीएम के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में नाम हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। भाकियू (टिकैत) ने कहा बिना सूचना और सत्यापन के नाम हटाना गंभीर है, यह संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। ज्ञापन में काटे गए नामों की निष्पक्ष जांच, गलत तरीके से हटाए गए नाम दोबारा सूची में जोड़ने और हटाए गए नामों का सार्वजनिक विवरण जारी करने की मांग की गई। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी हुई। किसानों ने साफ किया यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल के पक्ष में नहीं है। इसका मकसद हर नागरिक के वोट के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा करना है। गुरदीप सिंह (गोगी) समेत कई पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *