![]()
मोहाली में चेन स्नैचरों ने दिनदहाड़े एक और वारदात करके फरार हो गए। डेराबस्सी में दिनदहाड़े एक महिला से कानों की बालियां झपट ली गईं। यह वारदात शहर के मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर हुई। महिला बाजार से घर लौट रही थी, तभी झपटमारों ने उसे निशाना बनाया और बालियां छीनकर फरार हो गए। इस घटना से शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला खरीदारी के बाद घर लौट रही थी। झपटमारों ने अचानक हमला कर बालियां छीनीं। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और आरोपी मौके से भाग निकले। मुख्य बाजार से जुड़ी सड़क पर हुई इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है। दिन में महिलाओं को निशाना बनाए जाने से पुलिस की गश्त और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं
Source link
डेराबस्सी में दिनदहाड़े महिला की बालियां झपटकर फरार:बाजार से लौट रही थी, मुख्य सड़क पर बाइकसवार लुटेरे ने की वारदात
