![]()
चंडीगढ़्र सेक्टर 28 घर के सामने सरकारी सड़क बनाने को लेकर शनिवार को भाजपा की पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला के पति देविंदर बबला और उनके भांजे रोबिन के बीच विवाद हो गया। सेक्टर-28 में शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों के बीच लात-घूंसे भी चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक-दूसरे से उलझते रहे। पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की जारी रही। विवाद की वजह घर के सामने बन रही सरकारी सड़क बताई जा रही है। इसी काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सेक्टर-26 थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुई कहासुनी जानकारी के अनुसार, सेक्टर-28 में घर के सामने सरकारी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी को लेकर देविंदर बबला और उनके भांजे रोबिन के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज हुई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाए और लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग करने और मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते रहे। पुलिस के सामने ही उनके बीच हाथापाई और धक्कामुक्की होती रही। रोबिन ने पिस्टल दिखाकर डराने का लगाया आरोप इस विवाद में रोबिन ने आरोप लगाया कि देविंदर बबला ने पिस्टल दिखाकर उसे डराने की कोशिश की थी। दूसरी ओर, देविंदर बबला के पक्ष ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि जानबूझकर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या विवाद के दौरान पिस्टल दिखाई गई थी या नहीं। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस कर रही जांच घटना के बाद दोनों पक्षों ने सेक्टर-26 थाने में अपनी शिकायतें दी हैं। पुलिस विवाद की वजह, मौके पर हुई हाथापाई और पिस्टल दिखाने के आरोप की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद कैसे शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था।
Source link
चंडीगढ़ पूर्व मेयर के पति बबला-भांजे में लात घूंसे चले:पुलिस सामने घटना घटना, सड़क निर्माण को लेकर विवाद, पिस्टल से डराने का आरोप
