Headlines

तरनतारन में पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत:तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होने की आशंका, वाहन बुरी तरह से टूटी, मौके पर दम तोड़ा




तरनतारन-गोइंदवाल साहिब मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वेईंपुई मोड़ के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। मृतक की पहचान छेहरटा (अमृतसर) निवासी विशु कुमार (पुत्र तरुण कुमार) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विशु कुमार अपनी होंडा अमेज कार (नंबर: PB02-DU-9214) में सवार होकर गोइंदवाल साहिब से तरनतारन की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव वेईंपुई मोड़ के करीब पहुंचे, तो अचानक कार बेकाबू होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विशु कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकार हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह और पुलिस चौकी फतियाबाद के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही अमृतसर से मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह महज एक अचानक हुई दुर्घटना है और वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *