Headlines

बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार:1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां




अंक ज्योतिष के मुताबिक, रविवार, 11 अक्टूबर को कुछ लोगों धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, इनकी कमाई बढ़ सकती है। जबकि, कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए रविवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है) प्रातःकाल दुविधाओं का दौर रहेगा और फैसले लेने में कठिनाई होगी। आय में आ रही रुकावटें चिंता बढ़ाएंगी। दोपहर से स्थिति में सुधार होने लगेगा, जिससे प्रसन्नता बढ़ेगी। धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है और आय में भी सुधार होगा। दिन के अंत तक परिस्थितियां बेहतर हो जाएंगी। सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और योजनाएं सफल होंगी। प्रोफेशन – व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिणाम आशानुरूप प्राप्त होंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं पर ध्यान दें और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। लव लाइफ – जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है और साथी से विचारों में मतभेद हो सकते हैं। भावनाओं को समझने और संवाद बनाए रखने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। शुभ अंक – 2, 7, 9, रंग – आसमानी क्या करें – दुर्गा जी की आराधना करें और सूर्य को अर्घ्य दें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है) सुबह से ही लाभ की स्थिति बनेगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। विवादों का निपटारा पक्ष में होगा। जमीन से लाभ हो सकता है और न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों की अधिकता रहेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी और कार्यों में सुधार आएगा। दोपहर और शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। प्रोफेशन – नौकरी में वेतन बढ़ने की संभावना है और व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारियों को नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। लव लाइफ – प्रेम संबंध में अनुराग और आपसी समझ बढ़ेगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि, संतान को लेकर चिंता हो सकती है। आपसी संवाद बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक – 3, 2, 5, रंग – पीला क्या करें – दुर्गा मंदिर में शाम को दीपक जलाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है) समस्याओं का निराकरण होगा और आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। ऋण से छुटकारा पाने का रास्ता मिलेगा और सहयोग करने वाले लोग सामने आएंगे। दूसरों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। कमर और पैर में दर्द की आशंका है। चक्कर आने की समस्या हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। दोपहर में आशानुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। आय में सुधार होगा और स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। शाम को सफलता मिलेगी और सुख की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – व्यापार में सुधार होगा और नौकरी में विवादों का निपटारा हो सकता है। छात्रों को शिक्षा आगे बढ़ाने के लिए अनुदान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। लव लाइफ – प्रेमी या प्रेमिका से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आसानी होगी। प्रेम संबंध में विश्वास बढ़ेगा और आपसी मतभेद दूर करने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शुभ अंक – 2, 6, 9, रंग – सफेद क्या करें – दुर्गा मां के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है) मनोबल ऊंचा रहेगा और अपने साहस से प्रयासों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है और यात्राएं सुखद रहेंगी। नए संपर्क बनेंगे। दोपहर में ऐसे लोग मिल सकते हैं जो गलत दिशा में प्रेरित करें, इसलिए सतर्क रहें। निजी बातें उजागर होने की आशंका है। आय के मामले में कमजोरी आ सकती है। शाम को अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम मिलेंगे और भविष्य की योजनाएं प्रसन्नता देंगी। प्रोफेशन – अधिकारियों के कारण परेशानी आ सकती है और नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। लव लाइफ – प्रेम संबंध में आशानुरूप परिणाम नहीं मिल सकते हैं। साथी से अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण मन उदास रह सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें। शुभ अंक – 2, 6, 7, रंग – नीला क्या करें – दुर्गा जी और भगवान शिव का पूजन करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है) दिन की शुरुआत में कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं। आय में कमी और असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। योजनाएं विफल होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोपहर से यात्रा पर जाने वालों को सफलता मिल सकती है और धन के स्रोतों में वृद्धि होगी। जो निश्चय किया है, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नए घर या कार्यालय की खरीदारी की योजना बन सकती है। प्रोफेशन – व्यापार में लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी और नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। व्यापारियों को नए सौदे से लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल रह सकता है, लेकिन जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में विवाद समाप्त होने की संभावना है और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंध में आकर्षण और आपसी समझ बनी रहेगी। साथी के साथ समय बिताने से पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। विवाहित लोगों को घरेलू मामलों में एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक – 3, 2, 8, रंग – कत्थई क्या करें – महाकाली को फलों का भोग लगाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है) सुबह के समय इच्छा के विरुद्ध कार्य करना पड़ सकता है और काफी समय व्यर्थ के कामों में बीत सकता है। हालांकि, इससे कमाई का रास्ता खुल सकता है, लेकिन आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। दोपहर में प्रयासों में असफलता मिल सकती है। धन की कमी हो सकती है और योजनाएं विफल हो सकती हैं। शाम को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पराक्रम में कमी हो सकती है, लेकिन रात तक परिस्थितियों में सुधार होने लगेगा। प्रोफेशन – व्यापार को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ अप्रत्याशित कार्य करने पड़ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार और कार्यशैली पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापारियों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए और नौकरीपेशा लोगों को विवादों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ – प्रेम संबंध में तालमेल कम हो सकता है और साथी से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा और आपसी समझ से घरेलू परेशानियां दूर हो सकती हैं। रिश्तों में सम्मान और धैर्य बनाए रखें। अविवाहित लोगों को किसी भी संबंध में निर्णय लेने से पहले लव पार्टनर को समझने का समय देना चाहिए। शुभ अंक – 2, 7, 9, रंग – हरा क्या करें – महालक्ष्मी को तुलसी की माला अर्पित करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है) सुबह का समय बड़ी सफलता दिला सकता है। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बनेंगे और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। विरोधियों के प्रयास असफल होंगे और शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी और आलोचनाओं से बचने में सफल रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नई जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशन – नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कारोबार में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नई योजनाओं पर काम करते समय जोखिमों का आकलन करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को साझेदारी और आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। लव लाइफ – प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। साथी की अपेक्षाओं को समझने में कठिनाई हो सकती है। वैवाहिक जीवन में विवादों से बचें और बातचीत के माध्यम से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। रिश्तों में अहंकार से बचें। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। शुभ अंक – 1, 2, 6, रंग – लाल क्या करें – दुर्गा मां को दूध और दही का भोग अर्पित करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है) अज्ञात चिंता के बीच प्रसन्नता बनी रहेगी। भविष्य को लेकर आशंकाएं मन में रह सकती हैं। दूसरों से सहयोग की अपेक्षा पूरी न होने से निराशा हो सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। दोपहर में कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिवार का साथ मिलेगा और आय में सुधार होगा। दांतों में दर्द होने की आशंका है। प्रोफेशन – व्यापार में अनियंत्रित परिस्थितियां बन सकती हैं और कर्मचारियों के कारण नुकसान होने की आशंका है। कामकाज में सतर्क रहें और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। नए काम मिलने से आय बढ़ने की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ – विवाह के प्रस्तावों में नकारात्मक जवाब मिल सकता है और प्रेम संबंध में जटिल परिस्थितियां बन सकती हैं। साथी से विचारों का अंतर बढ़ने से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों में स्पष्ट बातचीत बनाए रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। शुभ अंक – 2, 4, 7, रंग – गुलाबी क्या करें – महालक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है) सुबह आय में आशानुरूप वृद्धि हो सकती है। आत्मबल मजबूत रहेगा, लेकिन विचारों में नकारात्मकता आ सकती है। कार्य समय पर पूरे होंगे और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दोपहर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कार्यों में प्रगति होगी। विरोधी शांत रहेंगे। शाम को अपने काम पर ध्यान दें और संस्था से जुड़े लोगों से संपर्क बनाए रखें। प्रोफेशन – व्यवसायियों को लाभ होगा और नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। अपने अनुभव का उपयोग करके कठिन कार्यों को पूरा कर सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेना चाहिए। लव लाइफ – प्रेम संबंध में साथी से विवाद हो सकता है। विचारों में मतभेद होने पर संयम बनाए रखें और बातचीत से समस्या सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में अपनी बात रखने के साथ-साथ पार्टनर की भावनाओं को भी समझें। अविवाहित लोगों को संबंधों में स्पष्टता और विश्वास बनाए रखना चाहिए। शुभ अंक – 1, 2, 8, रंग – मेहरून क्या करें – महाकाली जी लौंग और पान अर्पित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *