Headlines

फरीदाबाद में 4910 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद:बल्लभगढ़ से पोटाश और गंधक जब्त, दो गिरफ्तार; पुलिस बोली- अल-फलाह यूनिवर्सिटी मामले से संबंध नहीं




फरीदाबाद में दिवाली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखे और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बल्लभगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4310 किलो पोटेशियम नाइट्रेट (पोटाश) और 600 किलो गंधक जब्त किया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिवाली के लिए ग्रामीण इलाकों में देसी पटाखे और बम बनाने का काम करते थे। बल्लभगढ़ का आरोपी गिरफ्तार एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिवाली के दौरान कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से पटाखे और देसी बम बनाने के लिए पोटाश और गंधक जैसे रसायन जमा करते हैं। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि बल्लभगढ़ निवासी पुनीत इस मामले का मुख्य आरोपी है। वह दिवाली के समय ग्रामीण क्षेत्रों में नलीनुमा पाइप में पोटाश और गंधक मिलाकर देसी पटाखे और बम बनाता था। यूपी पुलिस के साथ संयुक्त अभियन चलाया एसीपी ने बताया कि इस नेटवर्क की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान भी चलाया गया। इसमें करीब 20 हजार किलो पोटेशियम नाइट्रेट की एक और खेप जब्त की गई। इस पूरे मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी मामले से नहीं है संबंध एसीपी वरुण दहिया ने स्पष्ट किया कि इस बरामदगी का अल-फलाह यूनिवर्सिटी या हाल ही में चर्चा में रहे किसी अन्य बड़े विस्फोटक मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि पोटेशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल खाद बनाने में भी होता है। हालांकि, इसे गंधक जैसे दूसरे पदार्थों के साथ मिलाने पर यह खतरनाक मिश्रण बन सकता है। इसलिए ऐसी सामग्री का अवैध भंडारण गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *