Headlines

नर्मदापुरम में दैनिक भास्कर का सम्मान समारोह:70 महिलाओं और पुरुषों को किया सम्मानित, विधायक ने मंडे पॉजिटिव की तारीफ की




दैनिक भास्कर का नारी शक्ति एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम शनिवार रात को नर्मदापुरम के वाटिका होटल में हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं डॉक्टर सीताशरन शर्मा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली 70 मातृ शक्तियों और पुरुषों का सम्मान किया। एशियन गेम्स 2026 के हॉकी में गोल्ड विनर विवेक सागर, सेलिंग की कांस्य पदक विजेता हर्षिता तोमर के पिता देवेंद्र सिंह तोमर को और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें… विधायक बोले- आप बेधड़क कहते हैं, इधर धड़कन बढ़ती है। मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा ने कहा दैनिक भास्कर में सोमवार को केवल पॉजिटिव खबर आती है। हमें सबसे अच्छा अखबार सोमवार का लगता है। बाकी 6 दिन तो धड़कन बढ़ जाती है। आप बेधड़क कहते है, इधर धड़कन हमारी बढ़ जाती है। नो नेगेटिव मंडे का कॉन्सेप्ट अच्छा है। उन्होंने एसपी साहब के नर्मदापुरम की खेल गतिविधियों की तारीफ करने पर आभार व्यक्त किया। हमें काफी बढ़ावा मिला है। हम इसे आगे भी ले जाएंगे। एसपी साहब 2014 बैच के आईपीएस है। 12 साल का अनुभव है कि जो हमारे नर्मदापुरम की खेल गतिविधि और नागरिकों की भी तारीफ कर रहे है। हम शहर की ओर से आपके आभारी है। कलेक्टर बोले- नर से भी भारी है नारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा दैनिक भास्कर में जिस तरह समाचार में बेधड़क, सच्ची बातें लिखते है। उन्होंने कार्यक्रम को भी बेधड़क बनाया है। सभी सम्मानित होने वाली मातृ शक्तियों और विशिष्ट सेवा सम्मान पाने वालों को बधाई। कलेक्टर ने कहा -नारी नहीं, दो मात्राओं की अधिकारी, नर से भी भारी है नारी। इस लाइन का आशय है किसी भी क्षेत्र में मातृ शक्तियां काम करती हैं। उन्हें न केवल उस क्षेत्र में नाम रोशन करना होता है, उसके साथ ही उन्हें घर परिवार की दायित्वों को भी पूरा करना होता है। उसमें उन्हें छूट नहीं मिलती। मातृ शक्तियां है उनकी कार्यशैली, गंभीरता और उनके लगन का जो परिणाम आता है, वहीं समाज में प्रेरणा का स्वरूप रहता है। इस दौरान मंच पर अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, नपा सभापति आरती बैस, एसपीएम जीएम मौजूद रहे। स्टेट एडिटर राजीव शर्मा, मार्केटिंग स्टेट हेड सतीश पटेल, स्थानीय संपादक बसंत शर्मा, यूनिट हेड सीपी भार्गव ने अतिथियों का सम्मान किया। सुनील बाजपेई ने संचालन किया। आभार सिटीचीफ सुधीर व्यास ने व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *