Headlines

Chhattisgarh Weather Update | Rain & Strong Winds Forecast


छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। रायपुर में रविवार को पारा 36°C पहुंचने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मौसम ड्राई रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को रायपुर में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान

10 अक्टूबर को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रायपुर में 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 35.5 डिग्री, जांजगीर-चांपा में 34.8 डिग्री और रायगढ़ में 34.5 डिग्री तापमान रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मानसून की वापसी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है। अगले 2-3 दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *