Headlines

बीमार मां से मिलने गांव नहीं पहुंच सके हवारा:हाईकोर्ट में सुनवाई 28 अक्टूबर तक टली; पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड का दोषी




मां की बीमारी और उनसे मिलने की आस लगाए बैठे जगतार सिंह हवारा को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हवारा की अपनी बुजुर्ग और बीमार मां से मिलने के लिए दायर पैरोल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई 28 अक्टूबर तक टल गई है। ऐसे में हवारा के अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां से मिलने का इंतजार और बढ़ गया है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मानवीय आधार पर उन्हें मां से मिलने के लिए पैरोल देने की सिफारिश कर चुके हैं। जगतार सिंह हवारा दिल्ली की जेल में बंद हैं। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव हवारा के रहने वाले हैं। अपनी मां की खराब सेहत को देखते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। परिवार और कौमी इंसाफ मोर्चा की अपील पर हवारा एक दिन की कस्टडी पैरोल पर मां से मिलने के लिए सहमत हुए हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें पैरोल देने का अंतिम आदेश जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। हलवारा एयरपोर्ट से गांव ले जाने की थी तैयारी सूत्रों के अनुसार, हवारा को दिल्ली से विमान के जरिए लुधियाना जिले के हलवारा एयरपोर्ट लाने की योजना थी। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ियों के काफिले में उनके पैतृक गांव हवारा ले जाया जाना था। लेकिन हाईकोर्ट में सुनवाई टलने के कारण फिलहाल उनके गांव पहुंचने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब 28 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई पर नजर रहेगी। सीएम मान ने की थी पैरोल देने की सिफारिश हवारा की मां से मुलाकात के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मानवीय आधार पर पैरोल देने की सिफारिश कर चुके हैं। हालांकि, पैरोल के लिए कानूनी प्रक्रिया, सुरक्षा और यात्रा संबंधी औपचारिकताएं पूरी होना जरूरी है। फिलहाल हाईकोर्ट में मामला लंबित है और अगली सुनवाई 28 अक्टूबर, 2026 को होगी। हवारा के गांव में भी उनकी मां से मुलाकात को लेकर इंतजार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि अगली सुनवाई के बाद उन्हें एक दिन की कस्टडी पैरोल मिलती है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *