Headlines

एक घंटे संबंध बनाने के बाद गला दबाकर की हत्या:एक साल से महिला का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, शादी तय होने पर शुरू हुआ था विवाद




किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले हुई महजबी खातून की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला का उसके साथ एक साल से अफेयर चल रहा था। युवक का रिश्ता कही और तय होने पर वो नाराज थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ जाने पर आरोपी ने साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नटुआपाड़ा वार्ड संख्या-14 निवासी अब्दुल खालिक के बेटे सिमनान उर्फ साह सिमनान (23) के रूप में हुई है। वह मृतका का पड़ोसी था। एक साल से रिलेशन में थे दोनों आरोपी सिमनान ने पुलिस को बताया कि मैं महजबी खातून के साथ एक साल से रिलेशनशिप में था। हम दोनों का अफेयर उत्तर प्रदेश के मेरठ से शुरू हुआ था। वहां मैं और महजबी का पति मुजाहिर आमल कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। मुजाहिर अक्सर अपने मोबाइल का रिचार्ज या बैटरी खत्म होने पर मेरे फोन से पत्नी को कॉल करते थे। इस दौरान महजबी कभी-कभी मुझे मैसेज भेजती थी और मैं जवाब भी देता था। धीरे-धीरे हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। एक दिन महजबी ने कहा कि वह मुझसे प्यार करती है। मैं भी उसके प्रलोभन में आ गया। उसके बाद हम दोनों ने कई बार अवैध संबंध भी बनाया। हम दोनों एक ही गांव के थे तो मैं जब भी घर आता हमरा मिलना होता रहता था। कई बार मैंने उसको तोहफा भी दिया था। हत्या से पहले 1 घंटे तक बनाया संबंध वहीं मेरे मेरठ से वापस आने के बाद अगस्त में घर वालों ने मेरा रिश्ता पक्का कर दिया। उसके बाद से ही महजबी काफी नाराज चल रही थी। घटना वाले दिन रात को करीब 11 बजे उसने मुझे फोन करके बुलाया और कहा कि मेरे साथ संबंध बना लो। उसके बुलाने पर मैं उससे मिलने उसके घर गया। उसने जब संबंध बनाने को बोला तो मैं विरोध करते हुए कहा कि मेरी शादी पक्की हो गई है, मैं यह सब नहीं करूंगा। लेकिन महिला ने कहा कि कोई बात नहीं, अभी संबंध बना लो। उसके बाद हमने लगभग एक घंटे तक अवैध संबंध बनाए। इसके बाद महिला मुझे धमकाने लगी। मैंने उससे कहा कि तुम मुझे डरा नहीं सकती, तुमने खुद कहा था संबंध बनाने के लिए। लेकिन वह डराने-धमकाने लगी और मेरे साथ अभद्र व्यवहार भी करने लगी। इसी गुस्से में आकर मैंने उसे साड़ी से गला दबाकर मार दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरो शिराज ने बताया कि 6 अक्टूबर को बहादुरगंज पुलिस को सूचना मिली कि नटुआपाड़ा वार्ड संख्या-14 निवासी महजबी खातून की घर में हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा गया। मृतका के बेटों के आवेदन के आधार पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 643/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। फोन कर घर बुलाने के बाद हत्या का आरोप एसडीपीओ 1 खुसरो शिराज ने बताया कि, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पिछले करीब एक साल से संपर्क था। गौरतलब हो कि महिला का पति मेरठ में रहता था । शिराज ने बताया कि , 5 अक्टूबर को आरोपी ने मृतका को फोन कर बुलाया था। वह उसके घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *