Headlines

कंकाली धाम में मां काली की गर्दन 45° झुकी:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किए दर्शन, 1731 में निकली थी प्रतिमा




रायसेन जिले के प्रसिद्ध कंकाली धाम में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त कतार में लगकर मां के दर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। 45 डिग्री तक झुकी है माता की गर्दन रायसेन जिले के गुदावल गांव में स्थित कंकाली धाम अपनी अनोखी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यहां मां कंकाली की गर्दन करीब 45 डिग्री तक झुकी हुई है। मान्यता है कि दशहरे के दिन कुछ क्षणों के लिए माता की गर्दन सीधी होती है। दशहरे पर गर्दन सीधी होने की मान्यता स्थानीय मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के दौरान जो श्रद्धालु माता की गर्दन को सीधा होते हुए देख लेता है, उसके बिगड़े काम बन जाते हैं। इसी मान्यता के चलते नवरात्रि और दशहरे पर बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। खुदाई में मिली थी प्रतिमा बताया जाता है कि मां कंकाली की प्रतिमा वर्ष 1731 में जमीन की खुदाई के दौरान मिली थी। इसके बाद करीब 150 साल पहले यहां मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर में मां काली की 20 भुजाओं वाली प्रतिमा के साथ भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। गुदावल गांव रायसेन से करीब 25 किलोमीटर और भोपाल से 18 किलोमीटर दूर स्थित है। नवरात्रि के दौरान यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *