![]()
सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में एक युवती से रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो शेयर कर उन्हें डिलीट करने के लिए पैसे मांगे थे। उसे पड़ोस के जिले से पकड़ा गया है। सिरोही एसपी डॉ. अजेय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कालंद्री थानाधिकारी भवानी सिंह को सौंपी गई थी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शंभू सिंह (35) पुत्र सलाम सिंह पड़ोस के जिले के एक गांव में छिपा है। वह वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार सुबह उसे थाने लाकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना अधिकारी भवानी सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक घेवर चंद, कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, हिमांशु, राजेंद्र कुमार और महेंद्र कुमार शामिल थे।
Source link
युवती से रेप-ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांग रहा था पैसे
