Headlines

मारपीट का आरोपी सात साल बाद गिरफ्तार, भेजा जेल



गिरिडीह |जमीन विवाद में मारपीट के मामले में सात वर्षों से फरार वारंटी अभियुक्त विक्रम राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो गांव का रहने वाला है। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर विक्रम राय ने दो स्थानीय लोगों पर रॉड और लाठी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद घायलों ने थाने में आवेदन देकर नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 178/2019 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *