Headlines

गोपालगंज में JNU मामले पर भाजपा का प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बीमोल को पार्टी से निलंबित करने की मांग




गोपालगंज में भाजपा नेताओं ने जेएनयू में छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौनिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल को पार्टी से निलंबित करने की मांग की। कांग्रेस से कार्रवाई करने की मांग भाजपा नेताओं के अनुसार, जेएनयू ने छात्रा के यौन शोषण के आरोपों के बाद कांग्रेस सांसद और पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल को निलंबित कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी से निलंबित किए जाने की कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान को लेकर गंभीर है, तो उसे सांसद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर महिला आरक्षण के क्रियान्वयन में बाधा डालने और संबंधित सांसद को संरक्षण देने का आरोप लगाया। विधायक सुभाष सिंह ने भी मामले की निंदा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *