Headlines

मोतिहारी में लगाए गए आम के 360 पौधे:33 भारतीय किस्मों को किया गया शामिल, डीएम सौरभ सुमन यादव ने की शुरुआत, 3 हजार लगाने का लक्ष्य




मोतिहारी की पंचमंदिर प्रबंध समिति ने पर्यावरण संरक्षण और चंपारण में आम की पहचान मजबूत करने के लिए पहल की है। इसके तहत मजुराहां में करीब 20 एकड़ जमीन पर आम की 33 किस्मों के 360 पौधे लगाए गए। अभियान की शुरुआत डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से की। आयोजकों के मुताबिक, बिहार में यह अपनी तरह की पहली पहल है। आम की भारतीय प्रजातियों को बढ़ावा देने की पहल समिति के अध्यक्ष डॉ. शम्भूनाथ सीकरीया ने बताया कि लगाए गए सभी पौधे आम की भारतीय प्रजातियों के हैं। इन खास किस्मों को बिहार के लोगों तक पहुंचाना और चंपारण की आम उत्पादन की पहचान को मजबूत करना इस पहल का उद्देश्य है। 3 हजार और पेड़ लगाने का लक्ष्य डीएम और एसपी ने इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से पौधों की देखभाल करने की अपील की। समिति ने भविष्य में 3 हजार और पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। सभी पौधे उन्नत किस्म के हैं और उनकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. शम्भूनाथ सीकरीया, सचिव सुधीर अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *