Headlines

राजगढ़ में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:JNU विवाद में कांग्रेस सांसद का विरोध; खिलचीपुर नाके पर पुतला फूंका




जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोडजम के खिलाफ सोमवार को राजगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जिलेभर से महिलाएं वंदे मातरम भवन में इकट्ठी हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम सक्सेना के नेतृत्व में रैली निकली। महिलाएं राहुल गांधी का पुतला लेकर खिलचीपुर नाके स्थित शिवाजी चौराहे पर पहुंचीं। वहां पुतले को चप्पलों से पीटा और आग लगाकर जला दिया गया। इस दौरान ‘शर्म करो, राहुल गांधी शर्म करो’ और ‘प्रियंका वाड्रा मुर्दाबाद’ के नारे लगे। नीलम सक्सेना ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, “सतयुग में रावण था, कलियुग में कांग्रेस के ऐसे रावण।” कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से सांसद को पार्टी से निकालने और लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *