Headlines

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन:CEC के इस्तीफे की मांग; अलवर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता




मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘चलो दिल्ली—मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ हल्ला बोला। जिसमें अलवर जिले से काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली में जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलवर सहित राजस्थान से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और मतदाता सूची की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि कोई भी पात्र मतदाता नाम कटने से न छूटे। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राजस्थान सहित देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े करता है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह होनी चाहिए, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *