![]()
महागठबंधन में सबकुछ ठीक होने के दावों के बीच कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी उतारने को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति का मुद्दा चर्चा में है। एक ओर राजद नेता महागठबंधन में एकजुटता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव से सवाल किया गया कि कांग्रेस लगातार प्रत्याशी चयन में राजद पर मनमानी करने और बिना सहमति के उम्मीदवार उतारने का आरोप लगा रही है। ऐसे में महागठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक होने का दावा कितना सही है? इस सवाल पर राजद नेता ने नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी दल एक हैं और एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर भाजपा और एनडीए को शिकस्त देंगे। हालांकि, इस दावे के बीच मंच पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाया गया। इस पर राजद नेता ने एकजुटता की बात दोहराई, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति और प्रत्याशी चयन को लेकर उठे सवालों पर कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताई प्रदेश अध्यक्ष के पत्र की बात महागठबंधन में तालमेल को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जयसवाल को उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही गई है। कांग्रेस की ओर से अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारने की बात और राजद की ओर से एकजुटता का दावा किए जाने के बीच अब सीट पर सहमति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Source link
कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस ने उतारा अलग प्रत्याशी:महागठबंधन में समन्वय पर सवाल, राजद ने कहा- हम एक हैं, प्रदेश अध्यक्ष के पत्र से बढ़ी सियासी हलचल
