Headlines

गांव की गलियों में दौड़ती कार दीवार से टकराई:पलटी खाई, लोगों ने ड्राइवर को खींचकर निकाला बाहर, ग्रामीणों का आरोप नशे में था




जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के बोरावास गांव में एक क्रेटा कार गांव की गलियों में चलते हुए दीवार में जा घुसी। इसके बाद पलट गई। हालांकि गनीमत रही की मौके पर मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं लगी। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बोरावास गांव में कुशाल सरगरा का मकान है। यहां आज शाम के समय एक तेज स्पीड कार गली में टर्न लेते हुए दीवार से जा टकराई हादसे के बाद कार पलटी खा गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक नशे में था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय आसपास बने मकानों के लोग भी मौजूद थे, हालांकि गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। हादसे के बाद लोगों ने पलटी खाई कार से ड्राइवर को बाहर निकाला बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बनाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अपने साथ ले गई। मौके पर मौजूद अशोक प्रजापत, शेराराम प्रजापत, धोकलराम, गुलाब प्रजापत आदि ने बताया कि कार चला रहा ड्राइवर नशे में था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाद में पुलिस क्रेन से कार को सीधा कर थाने ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *