Headlines

वोट चोरी के खिलाफ AAP का उग्र प्रदर्शन:सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में




वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। AAP नेताओं के तीखे तेवर, कहा- बैलेट पेपर से हो चुनाव हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने बड़े पैमाने पर वोटों की हेराफेरी की है। संजय सिंह ने कहा कि देश में भविष्य के सभी चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। साथ ही, चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाया जाए, जिसमें सरकार का बहुमत न हो। संजय सिंह ने आगे कहा कि यदि सरकार जंतर-मंतर पर रोक लगाना चाहती है, तो कम से कम लोगों को अपनी आवाज उठाने के लिए रामलीला मैदान उपलब्ध कराए। सौरभ भारद्वाज का गंभीर आरोप, कहा- पुलिस ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और उनका गला घोंटने की कोशिश की। भारद्वाज ने कहा कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने मेरा गला घोंटने का प्रयास किया है। पुलिस ने जानबूझकर मुझे घेरा ताकि मीडिया के कैमरे इसे रिकॉर्ड न कर सकें। उपराज्यपाल को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से डी-नोटिफाई करना सरकार की घबराहट को साफ दिखाता है। सरकार डर गई है कि वहां जनता बड़ी संख्या में पहुंच रही है, इसलिए वे लोगों को दबाना चाहती है। जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक आंदोलन जारी- गोपाल राय आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और चुनाव प्रक्रिया में सुधार नहीं होता, तब तक यह सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की बर्बरता आप कार्यकर्ताओं के हौसलों को नहीं तोड़ सकती। सरकार चाहे जितनी ताकत लगा ले, पार्टी जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *