Headlines

कपूरथला से 18 रेल कोच बांग्लादेश निर्यात:भारतीय रेलवे का निर्यात में बड़ा कदम, फिरोजपुर मंडल को 91.73 लाख रुपए का राजस्व मिला




भारतीय रेलवे ने रेल कोच निर्यात के क्षेत्र में एक नई और बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के विशेष प्रयासों से 11 अक्टूबर को 18 अत्याधुनिक एलएचबी (LHB) कोच बांग्लादेश के लिए रवाना किए गए। यह खेप पंजाब के हुसैनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बांग्लादेश के दर्शना रेलवे स्टेशन के लिए भेजी गई है। निर्यात किए गए इन सभी 18 कोचों का निर्माण कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में किया गया है। ये कोच विशेष रूप से बांग्लादेश रेलवे की तकनीकी जरूरतों और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस सफल निर्यात से फिरोजपुर मंडल को 91.73 लाख रुपये का प्रत्यक्ष राजस्व प्राप्त हुआ है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की अहम भूमिका मंडल रेल प्रबंधक (DRM) संजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) ने इस पूरे प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने में मुख्य भूमिका निभाई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ (Make in India, For the World) की सोच को मजबूती प्रदान करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी भारतीय रेलवे की साख इस पहल से भारतीय रेलवे की आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ भारत में निर्मित उच्च स्तरीय रेल कोचों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य में भी पड़ोसी देशों को कोच निर्यात करने की ऐसी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *