Headlines

Udaipur Panchayat Election 2026 | Congress Candidate List Released


उदयपुर में कांग्रेस ने जिला परिषद चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 47 उम्मीदवारों के नाम हैं।

.

कांग्रेस ने उदयपुर देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह झाला को टिकट दिया है। उन्हें वार्ड 2 से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी राज सिंह झाला को वार्ड 32 से टिकट दिया गया है। झाला पूर्व विधायक स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं। इन दोनों नेताओं ने सोमवार को नामांकन दाखिल भी कर दिया था।

सूची में पार्टी ने मावली के विधायक पुष्करलाल डांगी के बेटे शांतिलाल डांगी को वार्ड 43 से मैदान में उतारा है। पुष्करलाल डांगी भी पहले जिला परिषद में रह चुके है।

उदयपुर में कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष को दिया टिकट

कांग्रेस की उदयपुर जिला परिषद सदस्य के लिए घोषित सूची में उदयपुर कांग्रेस के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को उम्मीदवार बनाया है। झाला को वार्ड 2 से टिकट दिया है। झाला ने सोमवार दोपहर में ही नामांकन भरा था। झाला को पिछले चुनाव में मावली ​विधानसभा से टिकट दिया था। बाहरी के नाम पर उनका विरोध किया तो ऐनवक्त पर उन्हें टिकट कैसिंल कर पुष्कर डांगी को ही दिया गया था। इस बार जिला प्रमुख का पद अनारक्षित आया तो झाला मैदान में उतरे हैं।

उदयलाल आंजना के करीबी राजसिंह झाला को भी टिकट

इधर, कांग्रेस ने राजसिंह झाला को वार्ड 32 से उम्मीदवार बनाया है। राजसिंह ने भी नामांकन भर दिया है। झाला पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी हैं और वल्लभनगर के पूर्व विधायक स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं।

कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने आज पर्चा भरा।

कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने आज पर्चा भरा।

ये समाचार भी पढ़े….

जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के 292 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से लालसिंह-राजसिंह झाला, भाजपा से चंद्रगुप्त सिंह का पर्चा दाखिल; अब तक दोनों पार्टियों की लिस्ट नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *