खरगोन के ज्योतिनगर में नवरात्रि पर भक्ति और रोशनी से सजा 3000 वर्ग फीट का राजमहल पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है। यहां महारानी के रूप में विराजीं दुर्गा मां की महाराष्ट्रीयन परंपरा से आराधना की जा रही है। श्रद्धालु पेशवाई पगड़ी पहनकर आरती कर रहे हैं, व
.
51 फीट ऊंचे महलनुमा पंडाल में सजीं मां दुर्गा
पंडाल को 51 फीट ऊंचे शिखर वाले महल का स्वरूप दिया गया है। मुख्य मार्ग से पंडाल तक रोशनी की खास सजावट की गई है। समिति अध्यक्ष इंजीनियर नितिन मालवीया ने बताया कि यहां मराठी और गुजराती संस्कृति के अनुसार पारंपरिक तरीके से माताजी की आराधना की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हो रही हैं।

डांडिया और आरती थाल से कर रहीं आराधना
समिति के दिलीप सोनी ने बताया कि बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं पारंपरिक डांडिया, दो ताली, आरती थाल और फूलों के साथ गरबा कर रही हैं। इन गतिविधियों के जरिए श्रद्धालु माता की भक्ति में शामिल हो रहे हैं।
शहर में 30 से ज्यादा जगह सजे गरबा पंडाल
नवरात्रि पर खरगोन शहर में 30 से ज्यादा स्थानों पर गरबा पंडाल सजाए गए हैं। प्राचीन बाकी माता मंदिर में पुरुषों ने आरती की और गरबी गाकर माता की आराधना की।
देखें कार्यक्रम की फोटो




