![]()
भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हजारों करोड़ रुपये मिलने के बावजूद राज्य में विकास कार्यों की गति धीमी है और प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि केंद्र से पिछले 4 वर्षों में 71,158 करोड़ रुपए मिलने के बावजूद सरकार इन संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल नहीं कर पाई। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश पर करीब 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और बागवानों को अपेक्षित राहत नहीं मिली है। बल्क ड्रग पार्क परियोजना का मुद्दा उठाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इसके लिए केंद्र से मिले 250 करोड़ रुपये में से केवल 100 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए। उन्होंने सवाल किया कि शेष राशि का उपयोग क्यों नहीं हो पाया और इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति धीमी क्यों है। चुनावी गारंटियों पर भी निशाना साधा शर्मा ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1,500 रुपए मासिक सहायता और युवाओं को रोजगार देने जैसे वादे अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं। इससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। बागवानों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया भाजपा नेता ने सेब बागवानों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा उन्होंने मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर सरकार से जवाब मांगा। शर्मा ने कहा कि सरकार को वित्तीय स्थिति स्पष्ट करने के साथ विकास कार्यों और चुनावी वादों पर अपनी जवाबदेही तय करनी चाहिए।
Source link
BJP का आरोप-वित्तीय कुप्रबंधन से हिमाचल की अर्थव्यवस्था खोखली:सुमीत शर्मा का सुक्खू सरकार पर वार; केंद्र से मिले हजारों करोड़ का हिसाब मांगा
