![]()
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक 25 वर्षीय युवक की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान पर युवक के साथ मारपीट करने और इसके बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए है जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी शिवाकांत वर्मा (25) पुत्र प्यारे लाल बिलौली बाजार चौराहे पर स्थित सरिया-सीमेंट की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने का काम करता था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं, जबकि भाई श्रीकांत हरियाणा में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान ग्राम प्रधान पर शिवाकांत के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर के अंदर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता प्यारे लाल ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, युवक की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सीतापुर में युवक की मौत, प्रधान पर हत्या का आरोप:घर में मिला शव, पिता ने प्रधान के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने जांच शुरू की
