![]()
गया के अग्निवीर की जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद सोमवार को अग्निवीर जवान ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए शहीद का पार्थिव शरीर गया के बांकेबाजार प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव जमुआराखुर्द लाया गया। सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले ड्यूटी के दौरान ड्रम में से पाइप के जरिए वे डीजल खिंच रहे थे। इसी दौरान डीजल की कुछ मात्रा उनके पेट में चली गई। इसके बाद अग्निवीर जवान की हालत बिगड़ गई। उन्होंने गंभीर हालत में इलाज के लिए अजमेर में एडमिट कराया गया था। अग्निवीर जवान के अंतिम संस्कार की तीन तस्वीरें देखिए अग्निवीर जवान 22 साल के सुभाष कुमार चौधरी बांकेबाजार के रहने वाले गया चौधरी और मनवा देवी के बेटे थे। वे साल 2023 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। बताया जा रहा है कि जैसलमेर में हादसे के बाद सुभाष को इलाज के लिए अजमेर के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां करीब एक हफ्ते तक उनका इलाज चला। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अग्निवीर सुभाष चौधरी को अंतिम विदाई देने के लिए जमुआराखुर्द और आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर कोई परिवार को ढांढ़स बंधाता नजर आया।
Source link
पेट में डीजल जाने से गया के अग्निवीर शहीद:जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान हादसा; अजमेर में एक सप्ताह चला इलाज, 2023 में सेना में हुए थे भर्ती
