Headlines

हांसी के डॉ. सूर्यकांत विश्व के टॉप-2% वैज्ञानिकों में शामिल:ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में कार्यरत, 120 शोध पत्र प्रकाशित




हांसी के डॉ. सूर्यकांत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से जारी सूची के अनुसार, उन्हें वर्ष 2026 के लिए विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर के वैज्ञानिक उद्धरण संबंधी मानकों पर आधारित है। डॉ. सूर्यकांत ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रहे हैं। उनके अब तक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 120 शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। इनमें से 20 शोध पत्र वर्ष 2026 में ही प्रकाशित हुए हैं। वे ऑस्ट्रेलिया, भारत, कनाडा, इजराइल, चीन और फ्रांस सहित कई देशों के संस्थानों में रिसर्च एडवाइजर के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी उपलब्धि खेल प्रेरक हरियाणा एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने डॉ. सूर्यकांत को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक अपनी मेहनत, ज्ञान और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर देश की पहचान मजबूत कर रहे हैं। डॉ. सूर्यकांत की सफलता कृषि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। राजनारायण पंघाल ने बताया कि वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान उन्हें डॉ. सूर्यकांत का साक्षात्कार लेने और उनके साथ फेसबुक लाइव पर बातचीत करने का अवसर मिला था। उस मुलाकात की यादें आज भी उनके लिए खास हैं। डॉ. सूर्यकांत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से उन्हें गर्व और खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. सूर्यकांत भविष्य में भी अपने शोध और वैज्ञानिक योगदान से देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *