![]()
बरनाला में होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले बॉयफ्रेंड की लाश मंगलवार को खेतों में पड़ी मिली। उसकी लाश गल सड़ चुकी थी। वह चार दिन से फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… मिलन होटल के कमरे में मिला था महिला का शव
चार दिन पहले तपा मंडी स्थित मिलन होटल के एक कमरे से जसवीर कौर का खून से लथपथ शव मिला था। महिला के गले और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। महिला का अमनदीप सिंह के साथ था अफेयर
पुलिस जांच में सामने आया था कि जसवीर कौर का अमनदीप सिंह के साथ अफेयर था। जसवीर की हत्या करने के बाद वह होटल की खिड़की-दरवाजे लांघकर फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही थीं। खेत में ट्यूबवेल के पास मिला शव
मंगलवार सुबह गांव कराड़वाला का एक किसान अपने खेत में ट्यूबवेल की मोटर चलाने पहुंचा। वहां शव देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव कई दिन पुराना होने के कारण खराब हालत में था और उससे तेज बदबू आ रही थी। कपड़ों और हुलिए से हुई पहचान
पुलिस ने शव के हुलिए और कपड़ों की जांच की। इसकी पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद वह सुनसान खेतों में पहुंचा था। इसके बाद अमनदीप ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
Source link
गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले बॉयफ्रेंड की लाश मिली:4 दिन पहले बरनाला के होटल से हुआ फरार, खेतों में सड़ी-गली हालत में मिला शव
