Headlines

कांकेर में 223 लीटर अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज




कांकेर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 223.2 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना कूड़ेकुर्से क्षेत्र के ग्राम सुरुगदोह में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खेत में छिपाकर रखी 213 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से टुकेश्वर कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 पेटी गोवा व्हिस्की, 25 खुली गोवा व्हिस्की, 6 पेटी बीयर और 3 बीयर कैन जब्त किए गए। बरामद शराब की कीमत 1.08 लाख रुपये बरामद शराब की कीमत करीब 1.08 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी जुआ और आबकारी अधिनियम के मामले दर्ज हैं। किराना दुकान से शराब और नकदी जब्त दूसरी कार्रवाई थाना लोहत्तर क्षेत्र के ग्राम दंडईखेड़ा में हुई। पुलिस ने किराना दुकान में दबिश देकर मंगतू राम टेकाम को गिरफ्तार किया। दुकान से 10.2 लीटर अंग्रेजी शराब, 15 बीयर और 280 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त शराब की कीमत 4,125 रुपये बताई गई है। अभियान जारी रहेगा कांकेर पुलिस ने बताया कि जिले में चल रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *