Headlines

नेपाल ने घाघरा में छोड़ा 2.12 लाख क्यूसेक पानी:गोंडा में 24 घंटे में 18 सेमी घटा जलस्तर, ढेमवाघाट मार्ग पर पानी, बाढ़ खंड विभाग अलर्ट




गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल लगातार पानी छोड़ रहा है बीते 12 घंटे में गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस बीच, पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है, जबकि पानी छोड़े जाने के बाद इसके बढ़ने की आशंका है। बाढ़ खंड विभाग अलर्ट पर है। शनिवार सुबह 9:30 बजे गिरजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 14,295 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1,101 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुल मिलाकर, आज सुबह 1,10,853 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले, शुक्रवार रात 10:00 बजे घाघरा नदी में 1,01,694 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। घाघरा नदी के लगातार बढ़ते और घटते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढेमवाघाट मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डाल करके जा रहे थे लेकिन अब यहां पर नाव चल गया है तो फ्री में नहीं बल्कि किराए लेकर के लोगों को लेकर के आ जा रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- लोग नावों का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये किराया देना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक निःशुल्क नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गोंडा आपदा विभाग तटीय इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर नदी के बढ़ते जलस्तर और जीव-जंतुओं से बचाव के प्रति लोगों को सचेत कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी इन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच और इलाज कर रही हैं। नदी के लगातार कटान से फसलें और जमीनें भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे तटीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *