Headlines

ABVP ने धर्मशाला रीजनल सेंटर पर जड़ा ताला:फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदर्शन; पुलिस बल-क्यूआरटी तैनात




हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र मोहली (धर्मशाला) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ‘शिक्षा बचाओ अभियान’ के तहत आक्रोशित छात्रों ने रीजनल सेंटर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों के कड़े रुख और परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी इकाई अध्यक्ष और सचिव ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने कहा कि वे अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी आवाज़ दबाने और छात्रों में डर पैदा करने के लिए पुलिस व क्यूआरटी तैनात कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पुलिस के पहरे से डरने वाले नहीं हैं और छात्र हितों की आवाज़ किसी भी कीमत पर दबाई नहीं जा सकती। वरिष्ठ छात्र नेता जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जब तक प्रशासन अपना अड़ियल रवैया छोड़कर उनकी मांगें नहीं मान लेता, तब तक उनका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। एबीवीपी की 4 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *