Headlines

ABVP Protest in Rampur | HPU Vice-Chancellor Effigy Burnt Over Demands



रामपुर कॉलेज में कुलपति का पुतला फूंकते स्टूडेंट्स।

रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की रामपुर इकाई ने 12 अगस्त से चल रही अपनी सांकेतिक भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी। यह हड़ताल विभिन्न प्रदेश स्तरीय और स्थानीय छात्र मांगों को लेकर की जा रही थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं

.

ABVP रामपुर विभाग के कार्यालय मंत्री शिवांश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने परिषद की प्रमुख मांगों का उल्लेख किया। इनमें छात्र संघ चुनाव बहाल करना, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि वापस लेना और पुराने बस अड्डे से राजकीय महाविद्यालय रामपुर के मुख्य द्वार तक पगडंडी का निर्माण शामिल है।

फीस वृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवार प्रभावित

शिवांश शर्मा ने कहा कि फीस वृद्धि से मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने तत्काल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। शर्मा ने यह भी कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार हैं और वर्ष 2013 में बंद किए गए इन चुनावों को जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

बस अड्डे से कॉलेज तक पगडंडी निर्माण की मांग पर भी जोर

उन्होंने पुराने बस अड्डे से कॉलेज तक पगडंडी निर्माण की मांग पर भी जोर दिया। शर्मा के अनुसार, यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, क्योंकि मार्ग बनने से विद्यार्थियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ABVP ने प्रबंधन को दी चेतावनी

ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। परिषद ने आवश्यकता पड़ने पर उग्र प्रदर्शन और विधानसभा घेराव जैसे कदम उठाने की भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र हितों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *