Headlines

Amritsar Girl Assault Video | Gurdwara Shahida Sahib Controversy


अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदा साहिब में चुपेहरा साहिब काटने पहुंची संगत को होटल में कमरे ढूंढने की बात कहने वाली युवती की पिटाई का VIDEO सामने आया है। युवती की पिटाई उसी के साथ ने दोस्त ने की। इसमें दोस्त के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। उन्होंने बालों

.

लड़की की पहचान कोमल के रूप में हुई है। मारपीट करने वालों में हनी नाम का युवक और 2-3 महिलाएं शामिल हैं। युवक ने इनमें से एक महिला को अपनी पत्नी, जबकि दूसरी को भाभी और तीसरी को बहन बताया है। ये सभी अमृतसर के रहने वाले हैं।

हनी का आरोप है कि कोमल ने होटल से उसका मोबाइल चोरी किया था। उसका कहना है कि मोबाइल चोरी के आरोप में ही कोमल के साथ मारपीट की गई।

वहीं, गुरुद्वारा शहीदा साहिब से जुड़ा VIDEO सामने आने के बाद निहंग सिंहों ने भी आपत्ति जताई है। निहंग सिंह परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि धार्मिक स्थल और वहां आने वाली संगत को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

युवती की पिटाई करती महिलाओं।

युवती की पिटाई करती महिलाओं।

युवक बोला- होटल से चुराया फोन हनी ने बताया कि कोमल के साथ पहले उनकी दोस्ती थी, क्योंकि उसकी बहन ने ही कोमल को काम पर रखवाया था। युवक का आरोप है कि परसों रात अमृतसर के जलेबियां वाले चौक स्थित एक निजी होटल में वह रुका था। कोमल भी उसी होटल में ठहरी थी और इसी दौरान उसने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

CCTV में दिखी, पकड़कर पिटाई की युवक ने बताया कि सीसीटीवी चेक किए गए। इसमें कोमल फोन करते दिखी। इसके बाद मंगलवार को उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। थाना डिवीजन बी के SHO किरणप्रीत सिंह ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।

युवती ने 2 दिन पहले होटल में पहुंचने वाले लोगों को लेकर वीडियो बनाया था।

युवती ने 2 दिन पहले होटल में पहुंचने वाले लोगों को लेकर वीडियो बनाया था।

पहले किस वीडियो पर हुआ विवाद…

कोमल का 21 सितंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ये वीडियो उसने उस होटल से बनाया, जहां वह काम करती है। कोमल ने कहा कि संडे था, यहां चुपेहरा था । हमें यहां बैठकर दुनियादारी का पता लग गया कितने लड़की-लड़के आते हैं यहां।

युवती ने आगे कहा मैं कहूं कि इतनी आग लगी हुई है न इन्हें। कह रहे हैं कि बस आप रूम लगवा दो, पैसे जितने मर्जी ले लो। यारों के साथ आईं, जितने तक चुपेहरा खत्म नहीं हुआ ना, चार बजे तक गई नहीं।

निहंग बोले- इस तरह की टिप्पणी करना गलत वीडियो सामने आने के बाद निहंग सिंह परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि इस तरह की बात केवल कुछ व्यूज हासिल करने के लिए नहीं कही जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि शहीदा साहिब में आने वाली संगत और यहां सेवा करने वाली लड़कियों को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है।

परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि जो लड़कियां गुरुद्वारा साहिब में आती हैं, वे गुरु को समर्पित होकर आती हैं। अगर किसी व्यक्ति के बारे में कोई गलत बात है, तो उसके बारे में बोलना चाहिए था, लेकिन शहीदा साहिब का नाम इस मामले में लेना उचित नहीं था।

निहंग बोले- पूरी संगत का नाम लेना गलत उन्होंने कहा कि आसपास किसी तरह की गंदगी या गलत गतिविधि होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके लिए पूरी संगत का नाम लेना गलत है। निहंग सिंहों ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थल और वहां आने वाली संगत के बारे में बोलते समय जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *