Headlines

Anuppur Theft Case | Thieves Break Into House In Jaithari Village


अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना इलाके के मुर्रा गांव में मंगलवार देर रात 2 बजे एक घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोर कमलेश सिंह गोंड के घर से घरेलू सामान और गहने चुराकर भाग निकले। पीड़ित कमलेश सिंह के मुताबिक करीब ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

.

चोरी के वक्त कमलेश सिंह की पत्नी और उनकी छोटी बेटी बगल के कमरे में सो रही थीं, लेकिन उन्हें जरा भी आहट नहीं हुई। सुबह जब कमलेश अपनी ड्यूटी से घर लौटे और उनकी पत्नी ने दरवाज़ा खोला, तब जाकर चोरी की बात सामने आई।

घर वालों ने जब कमरों में जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी, बर्तन की पेटी और दीवान सब खुले पड़े थे। घर के पीछे बाड़ी में दो अलमारियां खुली मिलीं, जिनका सामान बाहर फेंका हुआ था।

रोशनदान से घर में घुसे चोर

घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि यह किसी गिरोह का काम लग रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर घर से लगी सीढ़ी के सहारे रोशनदान तक पहुंचे और वहां से कुंडी खोलकर अंदर घुसे।

बाड़ी में ले जाकर की चोरी

चोर दोनों अलमारियों को उठाकर बाहर बाड़ी में ले गए और वहां आराम से अलमारी खोलकर गहने, सामान और बर्तन चुरा लिए। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

कमलेश सिंह ने बताया कि यह घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की है, जब वह हिंदुस्तान पावर प्लांट में अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *