Headlines

Arunachal Military Talks & Bisleri-SBI Plastic Recycling


  • Hindi News
  • Career
  • Arunachal Military Talks & Bisleri SBI Plastic Recycling | Current Affairs

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1. डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के (LG) अपॉइंट हुए

  • 6 सितंबर डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नए उपराज्यपाल (LG) अपॉइंट हुए।
  • भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के प्रशासनिक प्रमुख की नियुक्ति की।
  • डॉ. दिनेश शर्मा की अपॉइंटमेंट आर्टिकल 239 के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है।
  • किसी भी केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन के लिए प्रशासक या उपराज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करती हैं। हैं।
  • दिनेश 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे और गुजरात भाजपा के प्रभारी भी रहे।
  • 2017 में दिनेश योगी आदित्यनाथ सरकार में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रहे।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का एक बेहद संवेदनशील और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण द्वीप समूह है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। नए उपराज्यपाल सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर काम करेंगे।
डॉ. दिनेश शर्मा में 1990 के दशक में ABVP से जुड़कर अपने राजनीति करियर की शुरुआत की थी।

डॉ. दिनेश शर्मा में 1990 के दशक में ABVP से जुड़कर अपने राजनीति करियर की शुरुआत की थी।

2. भारत और चीन के सैन्य के बीच बैठक हुई

  • 6 सितंबर को भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कॉप्स कमांडर लेवल की बैठक आयोजित की गई।
  • ये बैठक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ (LAC) पर अरुणाचल प्रदेश के ‘वाचा’ में की गई।
  • वाचा-दमाई अरुणाचल प्रदेश का बॉर्डर मीटिंग पॉइंट है। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया, III कॉर्प (Spear Corps) के कमांडर लीड रहे।
  • पूर्वी क्षेत्र में कॉप्स कमांडर लेवल की ये पहली बैठक है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा पर शांति और स्थिरता तय करना है।
  • ये वार्ता दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने और तनाव को कम करने में मदद करेगी।
  • दोनों देशों ने पिछले कुछ समय में आर्मी कम्युनिकेशन मजबूत करने के लिए हॉटलाइन और नए बॉर्डर मीटिंग पॉइंट विकसित करने पर भी काम किया है।
ये पूर्वी सेक्टर में दोनों देशों के कॉर्प कमांडर लेवल की पहली बैठक है।

ये पूर्वी सेक्टर में दोनों देशों के कॉर्प कमांडर लेवल की पहली बैठक है।

3. बिसलेरी इंटरनेशनल और SBI ने प्लास्टिक मैनेजमेंट के लिए MoU किया

  • 5 सितंबर को बिसलेरी इंटरनेशनल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्लास्टिक कचरे के मैनेजमेंट के लिए एक MoU साइन किया।
  • इस MoU को ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल के तहत किया गया है। SBI और बिसलेरी ने इसके लिए लेटर ऑफ एसोसिएशन (LoA) पर साइन किए।
  • SBI की ब्रांच और ऑफिस में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ये MoU किया है।
  • इस MoU के तहत SBI अपने कर्मचारियों और हाउसकीपिंग स्टाफ को प्लास्टिक की सही छंटाई और मैनेजमेंट के बारे में जागरूक किया जाएगा।
  • SBI के ऑफिस में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक को इकट्ठा कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा।
  • SBI और बिसलेरी ने ये MoU पर्यावरण संरक्षण के लिए किया है और इसके तहत SBI देश भर में अपने ऑफिस, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग और बड़ी ब्रांच में उपयोग की गई प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करने के लिए स्पेशल स्टोरेज सेंटर बनाए जाएंगे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया

  • 6 सितंबर को भारत की क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर 150 इंटरनेशनल T20 मैचों की कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी।
  • हरमन 2012 में पहली बार T20 की कप्तान बनीं थी और वे अक्टूबर 2016 से अब तक रेगुलर T20 की कप्तान हैं।
  • हरमन ने हाल ही में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20 एशिया कप खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया है।
  • हरमन 200 से ज्यादा T20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला और पुरुष दोनों में) हैं।
  • साल 2018 में हरमन महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के के नाम है।
  • वहीं, पुरुषों के इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस के नाम है, जिन्होंने 91 मैचों में कप्तानी की है।

निधन (DEATH)

5. झारखंड के केंद्रीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

  • 6 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। वे 54 साल के थे।
  • सुदिव्य गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वे वर्तमान में पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेल और युवा कार्य विभागों का प्रभार भी संभाल रहे थे।
  • सुदिव्य पहली बार 2019 में गिरिडीह से विधायक चुने गए थे और 2024 में दोबारा निर्वाचित हुए।
  • सुदिव्य ने 2019-24 तक विधायक के तौर पर ‘सर जेसी बोस विश्वविद्यालय’ की स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई थी।
सुदिव्य ने 1989 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

सुदिव्य ने 1989 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

मिसलीनियस

6. NIMAS ने 20 नई दुर्गम चोटियां खोजीं

  • 5 सितंबर को भारत के राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, NIMAS ने 20 नई दुर्गम चोटियां खोजी।
  • NIMAS रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला भारत का एक प्रमुख संस्थान है, ये अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में स्थित है।
  • NIMAS की जांबाज टीम ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक फैले विशाल हिमालय पर्वतमाला की कुल 20 अज्ञात और बेहद दुर्गम चोटियों पर पहली बार सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
  • NIMAS की टीम ने ये रिकॉर्ड मात्र 23 दिनों के भीतर बनाया है, जो भारत के पर्वतारोहण इतिहास में अब तक का सबसे तेज अभियान है।
  • NIMAS के इस साहसिक मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत के सुदूर सीमावर्ती पर्वतीय क्षेत्रों का सटीक भौगोलिक मानचित्रण करना और वहां पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  • इन नई चोटियों पर फतह करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेना की रणनीतिक पहुंच और भौगोलिक समझ भी बेहतर होगी।
  • इस अभियान दल में अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानीय पर्वतारोही शामिल हुए, जिनमें लोबसांग तेनजिन बापू, दोरजी खांडू जैसे नाम शामिल हैं।
NIMAS के इस अभियान दल के लीडर कर्नल रणवीर सिंह जामवाल थे।

NIMAS के इस अभियान दल के लीडर कर्नल रणवीर सिंह जामवाल थे।

आज का इतिहास

  • 1889 में शरत चन्द्र बोस स्वतन्त्रता सेनानी थे।
  • 1906 में मुंबई के व्यापारियों ने बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।

——————————

ये खबर भी पढ़ें..

5 सितंबर के करेंट अफेयर्स:ISRO का EOS-05 सैटेलाइट पाकिस्तान, चीन पर नजर रखेगा, 4 साल की एलेना FIDE रेटिंग में शामिल हुईं

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *