कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने किया कार्यालय का घेराव:कुव्यवस्था के विरोध में 8 KM पैदल चलकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, कई छात्राएं बेहोश
कोडरमा जिले के सतगांवां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कई छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। छात्राओं द्वारा विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर लगातार आवाज उठाया जा रहा है।…
