सूरजपुर में डायल 112 से कार टकराने के बाद विवाद:पुलिसकर्मियों पर मारपीट का लगाया आरोप,पुलिस ने भी शासकीय कार्य में बाधा की FIR कराई
सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के भुनेश्वरपुर गांव में डायल 112 वाहन से कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। मामले में एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने भी महिला पक्ष पर हुज्जतबाजी, झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डाने की शिकायत दर्ज कराई है।…
